अमर उजाला
Tue, 30 April 2024
आईपीएल 2024 का 48वां मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया
इस मैच में मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया
पावरप्ले में टीम ने 28 रन के स्कोर पर चार विकेट खो दिए। इसी के साथ पावरप्ले में सबसे कम स्कोर बनाने वाली मुंबई इस आईपीएल में दूसरी टीम बन गई
टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा जिन्हें मोहसिन खान ने आउट किया
दूसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। वह सिर्फ 10 रन बना सके
पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा को रवि बिश्नोई ने रन आउट किया
इस ओवर की अगली गेंद पर नवीन-उल-हक ने हार्दिक पांड्या को भी आउट कर दिया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे
आईपीएल 2024 में पावरप्ले में सबसे कम स्कोर
27/3 पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुल्लनपुर
28/4 मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, लखनऊ
30/4 गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद
31/2 राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर
32/2 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, विजाग
फैंस ने हार्दिक को फिर निशाने पर लिया, जमकर निकाली भड़ास