अमर उजाला
Wed, 8 May 2024
मुंबई इंडियंस की योजना अपने मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टी-20 विश्व कप से पहले आराम देने की नहीं है
हालांकि टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। मुंबई ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया
इस जीत से मुंबई लगातार चार हार के सिलसिले को तोड़ने में सफल रही। पोलार्ड ने कहा कि इस बारे में टीम प्रबंधन की कोई बात नहीं हुई है
उन्होंने कहा कि अभी हमारा पूरा फोकस आईपीएल पर है। पहले हम आईपीएल में बेहतर फिनिश करने पर ध्यान देंगे
आईपीएल के बाद वह भारतीय टीम से जुड़ेंगे। तब इस विषय पर चर्चा होगी
मुंबई का अंतिम लीग मैच 17 मई को लखनऊ के साथ है। टी-20 विश्व कप एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगा
आईपीएल के वो सितारे जिन्हें कभी नहीं मिला भारत के लिए खेलने का मौका, देखें