धोनी का पुराना घर बना सेल्फी प्वॉइंट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
अमर उजाला
Thu, 6 February 2025
Image Credit : CSK/X
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रांची के हरमू में स्थित पुराना घर इन दिनों सेल्फी प्वॉइंट बन गया है।
Image Credit : PTI
इस घर का नाम शौर्य है जिसे सात नंबर मिल गया है। दरअसल, इस घर की दीवार पर एक डिजाइन बनी है जिसमें धोनी हेलीकॉप्टर शॉट खेलते दिख रहे हैं और बगल में बड़ा सा सात नंबर लिखा हुआ है।
Image Credit : X
इसको देखने के लिए हर कोई बेताब है। आसपास क्षेत्र से लोग यहां सेल्फी लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
Image Credit : X
इतना ही नहीं घर की दूसरी दीवारों पर भी धोनी को अलग-अलग शॉट खेलते हुए डिजाइन दिख रही है।
Image Credit : X
मालमू हो कि, महान खिलाड़ी धोनी की जर्सी का नंबर भी सात ही था। उनका जन्म भी सात जुलाई को हुआ था।
Image Credit : twitter
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी ने अपने इस घर को 2010 में बनवाया था जिसका नाम उन्होंने शौर्य रखा।
Image Credit : PTI
ख की भीड़ में ब को खोजना है, हिम्मत है तो खोजकर दिखाएं