अमर उजाला
Fri, 1 March 2024
देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत एक मार्च से हो रही है
अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के संग जुलाई में शादी करने वाले हैं
इसके पहले गुजरात के जामनगर में अनंत और राधिका के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में हैं
1 से 3 मार्च तक होने वाले इस ग्रैंड प्री-वेडिंग के लिए जामनगर सज कर तैयार है। इस सेरेमनी में देश विदेश की कई हस्तियां पहुंच रही हैं
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी इस तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह में शामिल हो रहे हैं
इसके लिए वह मुंबई से गुजरात के जामनगर पहुंच चुके हैं। धोनी और साक्षी की मुंबई एयरपोर्ट से तस्वीरें भी सामने आई थीं
धोनी अपने पुराने लुक में नजर आए, जब उनके बड़े बाल हुआ करते थे। धोनी इस आईपीएल में भी बड़े बालों वाले अपने पुराने लुक में नजर आ सकते हैं
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग कार्यक्रम में पहुंचीं इवांका ट्रंप