आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले बेटी जीवा के साथ बीच पर मस्ती करते दिखे थाला, देखें तस्वीरें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। शनिवार को उनकी बेटी जीवा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह बीच पर मस्ती करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है, धोनी समुद्र की लहरों के बीच बेटी के साथ मौसम का आनंद ले रहे हैं। बता दें कि, धोनी अब एक बार फिर आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पूर्व कप्तान को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया था। सीएसके ने उन्हें चार करोड़ रुपये में रिटेन किया है। अब वह आईपीएल 2025 में फैंस का मनोरंजन करते नजर आएंगे। /