मालदीव विवाद के बीच क्यों वायरल हो रहा धोनी का यह वीडियो?

अमर उजाला

Mon, 8 January 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव के मंत्रियों की कुछ टिप्पणियों पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है

Image Credit : Social Media

सोशल मीडिया पर हर भारतीय इसे लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है, क्रिकेटर्स भी इनमें पीछे नहीं रहे हैं

Image Credit : Twitter@MashirimaTours

वीरेंद्र सहवाग से लेकर इरफान पठान तक ने भारत और पीएम मोदी के इस अपमान को लेकर निराशा जाहिर की है

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

इन सब के बीच एमएस धोनी का एक पुराना वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है

Video Credit :

सोशल मीडिया पर लोग मालदीव की जगह भारत के अलग-अलग तटीय इलाकों में घूमने की बात कह रहे हैं

Image Credit :

इसी क्रम में धोनी के पुराने वीडियो को शेयर किया जा रहा है, इसमें माही कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह सबसे पहले पूरे भारत में घुमना चाहते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

धोनी ने कहा- मैंने सफर तो बहुत किया लेकिन छुट्टियां मनाने के मकसद से नहीं

Image Credit : सोशल मीडिया

धोनी ने कहा- क्रिकेट खेलने के दिनों में मैं अलग-अलग देशों में जरूर गया लेकिन मैंने ज्यादा कुछ देखा नहीं क्योंकि क्रिकेट पर ही फोकस रहता था

Image Credit : सोशल मीडिया

धोनी ने कहा- मेरी पत्नी को सफर पसंद है, तो अब मेरा प्लान है कि हमें वक्त मिल रहा है तो हम यात्राएं करें

Image Credit : सोशल मीडिया

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा- हम भारत को देखने से ही अपनी यात्रा शुरू करना चाहते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ने कहा- हमारे यहां कई खूबसूरत जगह हैं, तो मैं कहीं और जाने से पहले इन्हें देखना चाहूंगा

Image Credit : सोशल मीडिया

क्या आप तस्वीर में फोटोग्राफर को ढूंढ लेंगे, बड़े-बड़े सूरमा हो चुके हैं फेल

Twitter
Read Now