अमर उजाला
Sun, 25 August 2024
आईपीएल के अगले सीजन में एमएस धोनी हिस्सा लेंगे या नहीं, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है
हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि माही वापसी करेंगे और चेन्नई को छठी बार चैंपियन बनाएंगे
इस बीच धोनी को बैडमिंटन खेलते हुए देखा गया, जिसका एक वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
अपने करियर के अंत के करीब होने के बावजूद यह वीडियो फिटनेस के प्रति धोनी के समर्पण को दर्शाता है
वीडियो में धोनी को एक जबरदस्त स्मैश लगाते हुए देखा जा सकता है। इस स्मैश का विपक्षी खिलाड़ियों के पास कोई जवाब नहीं था
This browser does not support the video element.
43 साल के धोनी अब कुछ और सीजन खेलते दिख सकते हैं। हालांकि, अगर वह वापसी नहीं करते हैं तो फैंस के लिए झटका होगा
हाल ही में धोनी को रांची के एक ढाबे पर अपने दोस्तों के साथ चिल करते हुए देखा गया। धोनी को अपने दोस्तों के साथ भोजन का आनंद लिया
गुजरात से राजस्थान, बंगाल से त्रिपुरा तक भारी बारिश, लोगों का हाल बेहाल