अमर उजाला
Tue, 4 July 2023
13 साल पहले 4 जुलाई को ही धोनी और साक्षी शादी के बंधन में बंधे थे
दोनों की शादी को 13 साल बीत चुके हैं और यह क्यूट कपल आज भी शानदार जिंदगी जी रहा है
साक्षी और धोनी की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है, माही और साक्षी बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं
धोनी मूल रुप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। हालांकि, काफी साल पहले ही उनके पिता नौकरी के चलते झारखंड आकर बस गए थे
साक्षी सिंह ने भी पढ़ाई रांची के जवाहर विद्या मंदिर में की, इसी स्कूल में धोनी भी पढ़ते थे
साक्षी ने आगे की पढ़ाई देहरादून के ही स्कूल से पूरी की। इसके बाद इन्होने औरंगाबाद जाकर होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया और अपना ग्रेजुएशन पूरा किया
करीब दस साल बाद दोनों की मुलाकात कोलकाता के एक होटल में हुई, जहां धोनी मैच खेलने के लिए रुके थे
धोनी और साक्षी की मुलाकात माही के मैनेजर युद्धजीत दत्ता ने कराई थी, वह साक्षी के दोस्त भी थे
साक्षी इसी होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं, यह दोस्ती फिर प्यार में बदलने लगी
मार्च 2008 से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे, लेकिन दोनों ने इस रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा था
करीब दो साल बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया और 2010 में देहरादून में शादी की
दोनों की शादी भी काफी सीक्रेट तरीके से हुई थी, किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी
धोनी शादी ( चार जुलाई 2010) से पहले भी अक्सर उत्तराखंड आकर साक्षी से मुलाकात करते थे
धोनी ने 2020 में 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था
तब साक्षी ने भी धोनी को लेकर इमोशनल पोस्ट किया था, वह हमेशा माही का साथ देती नजर आती हैं
हालांकि, धोनी अब भी आईपीएल खेल रहे हैं और साक्षी आईपीएल मैच देखने के लिए स्टेडियम भी पहुंचती हैं
आईपीएल में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और इसी साल टीम को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था
साक्षी ने मैच के बाद धोनी और बेटी जीवा के साथ एक फैमिली फोटो भी शेयर की थी
साक्षी अक्सर धोनी और जीवा की मस्ती का वीडियो शेयर करती रहती हैं, धोनी सोशल मीडिया पर बेहद कम एक्टिव हैं
धोनी अब आईपीएल के अगले सीजन की तैयारी में जुट गए हैं, हालांकि वह खेलेंगे कि नहीं इसकी पुष्टि वह अगले आईपीएल ऑक्शन से पहले करेंगे
टेस्ट की चौथी पारी में शतक लगाकर मैच हार गए ये खिलाड़ी