अमर उजाला
Fri, 27 September 2024
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने के नियमों की घोषणा करने के लिए तैयार है।
कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि बीसीसीआई आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में पांच रिटेंशन की अनुमति दे सकता है।
बीसीसीआई की ओर से इंतजार के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आइकन एमएस धोनी बुधवार को भारत लौट आए।
धोनी को इस महीने की शुरुआत में मिशिगन में नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) मैच में दर्शक दीर्घ में देखा गया था।
धोनी को अपने दोस्तों के साथ डेट्रायट लायंस और टेम्पा बे बुकेनेर्स के बीच मैच का आनंद लेते हुए देखा गया था।
हालांकि, आईपीएल 2025 की नीलामी के साथ धोनी के सीएसके में भविष्य को लेकर अभी भी रहस्य बना हुआ है।
खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी ने उनके बारे में कुछ भी बोलने को लेकर चुप्पी साध ली है। धोनी ने इस साल आईपीएल से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी।
आईपीएल में अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बीच धोनी छुट्टियों से स्वदेश अपने घर रांची लौट गए हैं। कुछ ही दिन में यह भी पता चल जाएगा कि वह अगला सीजन खेलेंगे या नहीं
हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि धोनी सीएसके के प्लान में हैं। वह रिटेन होने वाले पहले खिलाड़ी भले ही न हों, लेकिन वह टीम में होंगे।
सीएसके की टीम अगले सीजन के लिए ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथिशा पथिराना और धोनी को रिटेन कर सकती है।
हार्दिक पांड्या कर रहे टेस्ट में वापसी की तैयारी? हनुमा विहारी ने रखी राय, जानें