अमर उजाला
Mon, 10 July 2023
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई एयरपोर्ट से नया लुक सामने आया है
बताया जा रहा है कि धोनी अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' (LGM) के ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च के लिए चेन्नई पहुंचे हैं
This browser does not support the video element.
धोनी को देखने के लिए उनके फैंस भारी तादाद में एयरपोर्ट पर मौजूद थे। धोनी का फूलों के साथ स्वागत किया गया। उनके फैन ने वीडियो भी शेयर किया है
इस वीडियो में धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी नजर आ रही हैं, वीडियो में धोनी का नया लुक काफी सुर्खियां बटोर रहा है
धोनी इसमें बड़े बाल और बढ़ी दाढ़ी वाले लुक में कूल नजर आ रहे हैं, तस्वीरों में वह मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं
'लेट्स गेट मैरिड' (LGM) एक तमिल फिल्म है, जिसका निर्देशन तमिलमणि कर रहे हैं। इसमें हरीश कल्याण, इवाना, नादिया, योगी बाबू और मिर्ची विजय जैसे एक्टर्स काम करेंगे
This browser does not support the video element.
इससे पहले शनिवार को धोनी ने 42वां जन्मदिन मनाया था, इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्रम पर वीडियो शेयर किया था
धोनी ने पालतू कुत्तों के साथ जन्मदिन मनाया था और केक काटा था और सभी कुत्तों को अपने हाथ से खिलाया था, इस क्यूट वीडियो को खूब पसंद किया गया
वनडे की 10 बेस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप, ऑस्ट्रेलिया की 3 और भारत की 1 जोड़ी शामिल