अमर उजाला
Mon, 3 April 2023
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की टीम चार साल के बाद अपने होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलने उतरी
2019 के बाद से उसे कोरोनावायरस महामारी और अन्य कारणों से यहां खेलने का मौका मिला था
इसके अलावा 2008 के बाद पहली बार चेन्नई के सारे स्टैंड में दर्शकों को बैठने की आजादी मिली है
ऐसे में एक तरह से CSK की एक तरह से घर वापसी हुई है, इस मौके पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भावुक हो गए
धोनी ने टॉस के दौरान कहा- यहां वापस आना बहुत मायने रखता है
धोनी आगे कहा, ''आईपीएल 2008 में शुरू हुआ था, लेकिन हमने यहां ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है''
चेन्नई के कप्तान ने कहा- हम यहां केवल 5-6 सीजन ही पूरी तरह से खेल सके हैं
धोनी ने कहा- यह पहली बार है जब पूरा स्टेडियम चालू होगा, पहले कुछ स्टैंड खाली थे
धोनी ने आगे कहा- इस बात की खुशी है कि हमें यहां अपने सभी घरेलू मैच खेलने को मिले हैं, यह बहुत मायने रखता है
66W: चार साल बाद चेन्नई में धोनी का तूफानी अंदाज, देखें Video