अमर उजाला
Fri, 3 November 2023
भारत ने विश्व कप में श्रीलंका को 302 रन से हराकर सातवीं जीत हासिल की
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने आठ विकेट पर 357 रन बनाए, जवाब में लंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई
भारत के लिए इस मैच में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया
टीम इंडिया के तीन बल्लेबाज मैच में शतक लगाने से चूक गए
शुभमन गिल 92, विराट कोहली 88 और श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर आउट हुए
मोहम्मद शमी ने पांच, मोहम्मद सिराज ने तीन, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए
विश्व कप 12 साल बाद भारत और श्रीलंका की टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हुईं
2011 में पिछली बार दोनों टीमें विश्व कप के फाइनल में यहां खेली थीं, तब भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था
2011 विश्व कप के फाइनल में दो भारतीय बल्लेबाज शतक से चूके थे
गौतम गंभीर 97 रन बनाकर आउट हुए थे, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 91 रन बनाए थे
इस तरह श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप के दो मैच में भारत के पांच बल्लेबाज वानखेड़े स्टेडियम में शतक से चूके हैं
सानिया मिर्जा के बाद इरफान पठान गाजा के लोगों के समर्थन में उतरे