अमर उजाला
Thu, 18 April 2024
आईपीएल 2024 की शुरुआत हुए एक महीने का समय बीत गया है और कुछ टीमों ने अपने लीग चरण के आधे मैच भी खेल लिए हैं
इस सीजन कुछ युवा और कई अनुभवी खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी है। इनमें वे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आईपीएल में उनका बल्ला जमकर बोलता है। इस सीजन भी ऐसा कुछ देखने मिल रहा है
वेस्टइंडीज के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन इस सीजन वह केकेआर के लिए गेंद से ज्यादा बल्ले से प्रभावी दिख रहे हैं
भारत के विश्व विजेता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस सीजन खूब छक्के मार रहे हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। धोनी ने हार्दिक पांड्या पर लगातार तीन छक्के जड़े थे
दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक भी लखनऊ सुपरजाएंट्स के विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था
दिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टेस्ट और वनडे क्रिकेट छोड़ चुके हैं, लेकिन टी20 में उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। वह दिल्ली के मजबूत स्तंभ बन गए हैं
तस्वीर में छिपी है एक मछली, 99% लोग खोजने में हुए फेल