अमर उजाला
Mon, 17 June 2024
चेन्नई सुपर किंग्स को अपना आखिरी आईपीएल 2024 मैच खेले लगभग एक महीना हो चुका है और अब आखिरकार यह अपडेट मिल गया है कि महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल क्या रहे हैं
वीडियो में धोनी परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहा है। साथ ही कुत्तों के साथ खेलते भी दिखे। कुछ क्लिप में धोनी उनसे बातचीत करते भी दिख रहे हैं
यह वीडियो धोनी की बेटी जीवा ने फादर्स डे के खास अवसर पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इसके कैप्शन में जीवा ने लिखा- परिवार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फैंस को शायद ही धोनी की गतिविधियों के बारे में पता हो, क्योंकि भारत के पूर्व कप्तान सोशल मीडिया से दूर रहते हैं
क्रिकेट में धोनी का एकमात्र जुड़ाव आईपीएल के माध्यम से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आता है। पिछले सीजन में खिताब जीतने के बाद धोनी ने आईपीएल 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके की बागडोर सौंपी थी
सीएसके अपने अंतिम लीग मैच में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारने के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रही
चोट से उबरने के बाद धोनी ने इस सीजन कम बल्लेबाजी करने के बावजूद, 220 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए।
कई पूर्व क्रिकेटरों ने तो उन्हें फिस से भारतीय टम में शामिल करने की मांग कर डाली। इन्हीं में से एक धोनी के पूर्व भारतीय टीम के साथी वीरेंद्र सहवाग हैं
This browser does not support the video element.
सहवाग ने आईपीएल 2024 के दौरान कहा था- आखिरी तीन ओवरों में फिनिशिंग में एमएस धोनी से बेहतर कौन है? कोई नहीं
धरती पर इंसानाों के साथ रह रहे एलियन, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा