अमर उजाला
Sun, 28 April 2024
आईपीएल 2024 का 46वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा
रविवार की शाम को खेले जाने वाले मैच से पहले सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है
इसमें उन्हें पोनीटेल में देखा जा सकता है। धोनी का नया हेयरस्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है
धोनी इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं, उन्होंने छह पारियों में 91 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 260 रनों का रहा है
धोनी ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। अब उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी संभालते नजर आ रहे हैं
IPL: शाहरुख के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, 36वीं पारी में जाकर पहला अर्धशतक जड़ा