अमर उजाला
Fri, 31 March 2023
आईपीएल 2023 में इस बार कई रिकॉर्ड बनते और टूटते दिखेंगे, कोहली से लेकर धोनी-वॉर्नर तक सबकी नजर उपलब्धि हासिल करने पर होगी
हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी 22 रन बनाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे
22 रन बनाते ही धोनी आईपीएल में पांच हजार रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे
उनसे पहले कोहली, धवन, वॉर्नर, रोहित, रैना और डिविलियर्स यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं
धोनी अगर गुजरात के खिलाफ 22 रन बनाते हैं तो आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले भारत के पांचवें और ओवरऑल सातवें खिलाड़ी बनेंगे
धोनी के फिलहाल 234 मैचों में 4978 रन हैं, उन्होंने 39.20 की औसत और 135.20 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, उन्होंने 223 मैचों में 129.15 के स्ट्राइक रेट से 6624 रन बनाए हैं
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शतक जड़ चुके ये बल्लेबाज