आज 40 साल के हुए मिस्टर 360, देखें कैसा रहा AB De Villiers का करियर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर डिविलियर्स को मिस्टर 360 के नाम से भी जाना जाता है RCB के पूर्व क्रिकेटर ने 2019 ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था डिविलियर्स वनडे में सबसे तेज पचासा जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने ये कारनामा 16 गेंदों में कर दिखाया था 50 ओवर के खेल में दिग्गज के नाम सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में शतक लगाया था टेस्ट क्रिकेट में भी डिविलियर्स का दबदबा कायम है। उनके नाम 78 पारियों तक बिना रन बनाए आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज है वनडे में डिविलियर्स सबसे कम गेंदों पर 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने 64 गेंदों में इस रिकॉर्ड को कायम किया था RCB के इस क्रिकेटर के नाम IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 19 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है दक्षिण अफ्रीका के लिए एबी डिविलियर्स ने 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी20 मैच खेले। इनमें उन्होंने क्रमश: 8765, 9577 और 1672 रन बनाए /