अमर उजाला
Mon, 7 October 2024
अर्शदीप ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ कुल तीन विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने
तीन में से दो विकेट उन्होंने पावरप्ले में लिए। अर्शदीप ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले में नौ बार दो या इससे ज्यादा विकेट निकाले हैं।
वह ऐसा सबसे ज्यादा बार करने वाले टिम साउदी और नवीन उल हक के बाद तीसरे खिलाड़ी हैं।
न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज साउदी ने अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में कुल 13 बार पावरप्ले में दो या इससे ज्यादा विकेट निकाले हैं
वहीं, अफगानिस्तान के नवीन उल हक ने ऐसा 11 बार किया है। अर्शदीप का नंबर इसके बाद आता है।
25 साल के अर्शदीप अब तक भारत के लिए 55 टी20 खेल चुके हैं और 86 विकेट निकाल चुके हैं। उनका इकोनॉमी रेट 8.28 का रहा है।
नौ रन देकर चार विकेट टी20 अंतरराष्ट्रीय में अर्शदीप का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। साल 2024 में वह भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाले गेंदबाज हैं
अर्शदीप के T20I में डेब्यू के बाद से पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट