अमर उजाला
Sun, 15 December 2024
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जड़ा
यह स्मिथ के टेस्ट करियर का 33वां, जबकि इस साल का पहला शतक रहा। वह इस टेस्ट से पहले फॉर्म में नहीं दिखे थे, लेकिन इस मैच से उन्होंने फॉर्म में वापसी की
शतक लगाने के बाद हालांकि, स्मिथ ज्यादा देर अपनी पारी आगे नहीं बढ़ा सके और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच होकर आउट हुए। स्मिथ ने 190 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 101 रन बनाए
स्मिथ ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया है
वॉ ने अपने करियर में 32 टेस्ट शतक लगाए थे, लेकिन स्मिथ ने 33वां शतक लगाया और वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं
कंगारू टीम के लिए लाल गेंद के प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है जिन्होंने अपने करियर में 41 टेस्ट शतक लगाए हैं
तस्वीर में 8 के बीच लिखा है 3, 15 सेकेंड में खोजने वाला कहलाएगा सुपर जीनियस