अमर उजाला
Sat, 5 July 2025
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन खास उपलब्धि अपने नाम की
पंत टेस्ट में दौरा करने वाली टीम के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यानी वह किसी देश में टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगा चुके हैं
पंत ने इस मामले में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है। पंत के अब 23 छक्के हो गए हैं, जबकि स्टोक्स ने दक्षिण अफ्रीका में 21 छक्के लगाए हैं और वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं
इतना ही नहीं पंत विदेश में टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं। वह अब तक 51 छक्के लगा चुके हैं और उनसे आगे अब बस एडम गिलक्रिस्ट हैं जिन्होंने 56 छक्के लगाए हैं
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भारत में टेस्ट में 19 छक्के लगाए हैं
हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड में 16 छक्के और विवियन रिचर्ड्स ने इंग्लैंड में 16 छक्के लगाए हैं
तस्वीर में छिपा है केला, क्या आप खोज सकते हैं?