अमर उजाला
Sat, 28 December 2024
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला जारी है। बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रन पर समाप्त हुई। बुमराह ने चार विकेट जरूर लिए, लेकिन काफी महंगे साबित हुए
उनकी गेंदबाजी पर इस मैच में काफी छक्के लगे। काफी समय बाद टेस्ट में ऐसा हुआ कि बुमराह को किसी ने छक्का लगाया
इन बल्लेबाजों में सैम कोंस्टास और मिचेल स्टार्क शामिल हैं। पहली पारी में बुमराह ने 28.4 ओवर में 99 रन देकर चार विकेट झटके
यह टेस्ट में किसी पारी में उनका सबसे महंगा स्पेल है। इससे पहले 2020 में बुमराह ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 88 रन देकर एक विकेट झटका था
बुमराह ने उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और नाथन लियोन को आउट किया
इसी पारी में बुमराह ने 4 छक्के खाए। यह 4483 दिनों में टेस्ट क्रिकेट में पहली बार है जब उन्हें किसी टेस्ट में छक्का लगा।
साल 2025 के लिए बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां