घरेलू टेस्ट में सबसे ज्यादा पारी में 5 विकेट

अमर उजाला

Sat, 11 March 2023

Image Credit : BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है

Image Credit : BCCI

रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में छह विकेट झटके, उन्होंने 47.2 ओवर गेंदबाजी की और 91 रन खर्च किए

Image Credit : BCCI

अश्विन ने टेस्ट में 32वीं बार पारी में पांच विकेट लिए, घरेलू जमीन पर 26वीं बार उन्होंने ऐसा किया

Image Credit : BCCI

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सातवीं बार अश्विन ने पारी में पांच विकेट लिए, साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बनाए

Image Credit : BCCI

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में अश्विन नाथन लियोन के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए, दोनों के नाम 113 विकेट हैं

Image Credit : BCCI

इसके अलावा वह घरेलू टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत में 26 बार अश्विन ने ऐसा किया है, उनसे आगे सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने अपने देश में 45 बार ऐसा किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

अश्विन के साथ इस मामले में श्रीलंका के रंगना हेराथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने भी घरेलू मैदान पर 26 बार पारी में पांच विकेट लिए

Image Credit : सोशल मीडिया

अनिल कुंबले 25 बार के साथ लिस्ट में तीसरे, जेम्स एंडरसन 24 बार के साथ चौथे और हरभजन सिंह (18) पांचवें स्थान पर हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

ये हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज

BCCI
Read Now