अमर उजाला
Sun, 2 February 2025
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की
अभिषेक ने 54 गेंदों पर सात चौकों और 13 छक्कों की मदद से 135 रन बनाए जिसकी मदद से भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई और इस तरह भारत ने यह मुकाबला 150 रनों से जीता। मैच में अभिषेक शर्मा ने कई रिकॉर्ड्स बनाए
अभिषेक ने कई रिकॉर्ड बनाए जिसमें से एक टी20 की एक पारी में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाना भी रहा
अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में कुल 13 छक्के लगाए और वह इस प्रारूप में एक पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए
अभिषेक से पहले रोहित शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय की एक पारी में 10-10 छक्के लगा चुके हैं
रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ, जबकि सैमसन और तिलक ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच में 10-10 छक्के लगाए थे
वानखेड़े में लगा दिग्गजों का तांता, सुनक-अंबानी और अमिताभ स्टेडियम में रहे मौजूद