अमर उजाला
Sun, 5 May 2024
आईपीएल 2024 के 54वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 235 रन बनाए
सुनील नरेन ने 39 गेंद में छह चौके और सात छक्के की मदद से 81 रन बनाए। वहीं, फिल सॉल्ट ने 32, अंगकृष ने 32 रन की पारी खेली
यह इस सीजन छठी बार है जब कोलकाता ने 200+ का स्कोर बनाया। उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा बार इस स्कोर को छूने के मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी की
मुंबई ने ऐसा 2023 में किया था। वहीं, कोलकाता ने इस सीजन किया। इसके बाद चेन्नई, गुजरात और सनराइजर्स का नंबर आता है
सनराइजर्स की टीम अब तक इस सीजन पांच बार 200+ का स्कोर बना चुकी है। वहीं, चेन्नई और गुजरात ने 2023 में ऐसा किया था
आईपीएल 2024 के पहले कन्कशन सब्स्टिट्यूट बने युद्धवीर, मोहसिन को किया रिप्लेस