अमर उजाला
Tue, 24 September 2024
चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की एकतरफा 280 रन की जीत ने दुनियाभर के क्रिकेट पंडितों का ध्यान अपनी ओर खींचा है
दरअसल, बांग्लादेश ने पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी। तब ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि यह टीम भारत के खिलाफ भी शानदार फॉर्म जारी रखेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ
अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अपने देश के गेंदबाजों को उनकी खराब मानसिकता के लिए निशाना साधा है। उन्होंने मोर्ने मोर्कल को लेकर अपने गेंदबाजों को लताड़ा
मोर्कल पिछले साल तक पाकिस्तानी टीम के बॉलिंग कोच रहे थे। पिछले सा बासित ने दावा किया कि शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ जैसे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज भारत के मौजूदा गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल से खुद को बड़ा समझते हैं।
उन्होंने कहा, 'पाकिस्तानी गेंदबाज खुद को क्रिकेट से बड़ा समझते हैं। उन्हें लगा कि मोर्कल हमारे सामने कुछ भी नहीं हैं।
बासित का मानना है कि बांग्लादेश के खिलाफ परिणाम पाकिस्तान टीम और मौजूदा समय में भारतीय टीम के बीच वास्तविक अंतर दिखाते हैं।
उन्होंने कहा, 'हमें अंतर पता चल गया। यह वही बांग्लादेश है जो पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जहां ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान पूरी तरह से बैकफुट पर है। यह वही बांग्लादेश है जिसने पाकिस्तान को लीपापोती की थी। अंतर मानसिकता, सोच और क्लास का है।'
बासित ने भारत के मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ करते हुए उनकी तुलना वसीम अकरम, वकार यूनिस और शोएब अख्तर जैसे पाकिस्तान के महान गेंदबाजों से की।
भारतीय टीम 27 सितंबर से कानपुर में होने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। टीम इसे जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी
मस्ती नहीं रुकनी चाहिए...चेन्नई टेस्ट के दौरान दिखा रोहित शर्मा का मजाकिया अंदाज, वीडियो