'रोहित शर्मा स्पिन पिचों के डॉन ब्रैडमैन', इंग्लिश गेंदबाज का बड़ा बयान

अमर उजाला

Tue, 9 January 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए उनकी तुलना डॉन ब्रैडमैन से की है। पनेसर ने रोहित के असाधारण बल्लेबाजी कौशल पर प्रकाश डाला

Image Credit :

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा

Image Credit : सोशल मीडिया

अगले चार मैच विशाखापत्तनम (दो से छह फरवरी), राजकोट (15 से 19 फरवरी), रांची (23 से 27 फरवरी) और धर्मशाला (सात से 11 मार्च) में खेले जाएंगे

Image Credit : सोशल मीडिया

पनेसर ने कहा, 'भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं। रोहित शर्मा घरेलू टीम के लिए सबसे अहम बल्लेबाज होने वाले हैं। वह स्पिन पिचों पर डॉन ब्रैडमैन हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

पनेसर ने कहा- भारत में टेस्ट सीरीज जीतने के किसी भी मौके को बरकरार रखने के लिए इंग्लैंड को उन्हें पारी के शुरू में ही आउट करना होगा

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'अगर इंग्लैंड रोहित को शांत रख सकता है तो भारत प्लान बी में शिफ्ट हो जाएगा जो इंग्लैंड के लिए अच्छा होगा। वे युवा भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में ला सकते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

रोहित ने हाल के वर्षों में टेस्ट टीम में उपमहाद्वीप की टीम के लिए शीर्ष प्रदर्शन किया है। उन्होंने 54 टेस्ट मैचों में 45.57 की औसत से 3737 रन बनाए हैं। उन्होंने 10 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

अर्शदीप ने मनदीप के साथ मिलकर इस तरह लिए ओरी के मजे, देखें

सोशल मीडिया
Read Now