अमर उजाला
Mon, 30 September 2024
कानपुर टेस्ट में चौथे दिन मोमिनुल हक ने बड़ा कारनामा किया। वह भारत में टेस्ट शतक बनाने वाले दूसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए
35 वर्षीय खिलाड़ी ने 172 गेंदों में अपना 13वां टेस्ट शतक पूरा किया
इसी के साथ वह बांग्लादेश के शतकवीरों की लिस्ट में मुशफिकुर रहीम के साथ शामिल हो गए
अपने 65वें टेस्ट में मोमिनुल ने 37 से अधिक के औसत से 4200 से अधिक रन बनाए हैं
अपने नाम 13 शतक और 19 अर्धशतक के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं
मोमिनुल अब मुशफिकुर रहीम, तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन जैसे दिग्गजों से पीछे हैं
बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 10 विकेट पर 233 रन बनाए हैं। फिलहाल भारत की पारी जारी है
टेस्ट में सबसे तेज 100 रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट, भारत शीर्ष पर