अमर उजाला
Wed, 17 May 2023
मुंबई के खिलाफ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को जीत दिलाई
मैच के बाद मोहसिन ने खुलासा किया कि उनके पिता हाल में 10 दिन तक आईसीयू में भर्ती थे
मोहसिन के लिए पिछले 10 महीने काफी मुश्किल भरे रहे हैं
मोहसिन खुद लंबे समय तक चोटिल रहे, इस कारण पूरे घरेलू सीजन में नहीं खेल पाए
मोहसिन आईपीएल 2023 के अधिकांश मैचों से दूर रहे, फिर पिता की बीमारी ने उनकी चिंताएं बढ़ा दीं
मोहसिन ने मैच के बाद कहा-यह एक कठिन समय था क्योंकि मैं एक साल बाद खेल रहा था
मोहसिन खान ने कहा- मेरे पिता को कल आईसीयू से छुट्टी मिली है, वह पिछले 10 दिनों से अस्पताल में थे
लखनऊ के स्टार गेंदबाज मोहसिन खान की कहानी