कौन है मोहम्मद सिराज के साथ दिखने वाली ये खूबसूरत लड़की, फिल्म इंडस्ट्री से है खास रिश्ता
अमर उजाला
Mon, 27 January 2025
Image Credit : zanaibhosle
भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज इन दिनों चर्चाओं में हैं।
Image Credit : BCCI
इसका कारण एक लड़की है जिसके साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Image Credit : X
फैंस भी जानना चाहते हैं कि हैदराबाद का यह गेंदबाज जिस लड़की के साथ दिख रहा है आखिर वह कौन है।
Image Credit : BCCI
बता दें कि, तेज गेंदबाज की जिस लड़की के साथ तस्वीर वायरल हो रही है वह कोई और नहीं महान गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले हैं।
Image Credit : zanaibhosle
हाल ही में जनाई ने अपना 23वां जन्मदिन मुंबई में धूमधाम से मनाया था। इस मौके पर आयोजित पार्टी में कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की, जिनमें फिल्म, टीवी और क्रिकेट जगत के सितारे शामिल थे।
Image Credit : zanaibhosle
जनाई ने इस पार्टी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की थीं, जिसमें वह सिराज के साथ मजाक-मस्ती करती नजर आईं थीं।
Image Credit : zanaibhosle
इसके बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब भारतीय गेंदबाज ने साफ कर दिया है कि जनाई उनकी बहन हैं।
Image Credit : mohammed siraj/x
हाल ही में सिराज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जनाई के साथ तस्वीर साझा की और लिखा- मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं। बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं। जैसे है चांद सितारों में, मेरी बहना है एक हजारों में।
Image Credit : मोहम्मद सिराज-इंस्टाग्राम स्टोरी
मालूम हो कि सिराज फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया है।
Image Credit : BCCI
कर्तव्य पथ पर पीएम मोदी किया कुछ ऐसा, जीत लिया सभी का दिल