अमर उजाला
Sun, 15 September 2024
टखने की चोट से उबर रहे भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी जल्द वापसी को लेकर पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हैं
उनका कहना है कि पूरी तरह फिट होने के बाद ही वापसी करेंगे। शमी ने 2023 वनडे विश्वकप फाइनल के बाद मैच नहीं खेला है।
इस वर्ष की शुरुआत में उन्होंने टखने की सर्जरी भी कराई है। इसके बाद से वह रिहैब से गुजर रहे हैं
बंगाल क्रिकेट संघ के वार्षिक पुरस्कार समारोह में शमी ने कहा कि कोशिश जल्दी की ही कर रहा हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि काफी समय हो गया टीम से बाहर रहते।
शमी ने कहा, 'मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि वापसी के बाद कोई दिक्कत न हो। मैं अपनी फिटनेस पर काम कर रहा हूं। मैं जितना मजबूत होकर वापसी करूंगा, उतना ही मेरे लिए बेहतर होगा।'
शमी ने कहा, 'मैं यह नहीं चाहता कि फिर से चोटिल हो जाऊं। मैंने गेंदबाजी शुरू कर दी है लेकिन जब तक 100 प्रतिशत फिट नहीं हो जाता तब तक कोई जोखिम नहीं उठाऊंगा।'
VIDEO: RCB के इस गेंदबाज ने आपा खोया, हेटमायर को बनाया निशाना, फिर मिला सबक