अमर उजाला
Tue, 27 February 2024
विश्व कप 2023 से एड़ी की चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सफलतापूर्वक सर्जरी हो गई है
इस बात की जानकारी स्टार गेंदबाज ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट की
हाल ही में खबर आई थी कि एंकल इंजरी के चलते शमी आईपीएल 2024 और टी20 विश्व कप 2024 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे
वनडे विश्व कप में 24 विकेट हासिल करने वाले खतरनाक गेंदबाज को चोट के चलते भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला। फिलहाल वह लंदन में हैं
हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले शमी के फैंस उन्हें जल्द से जल्द मैदान पर देखना चाहते हैं
मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अपने अब तक के करियर में 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट, 101 वनडे मैच में 195 विकेट और 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 24 विकेट हासिल किए हैं
Video: सूर्यकुमार ने दिखाया अस्पताल से ट्रेनिंग सेंटर तक का सफर