शमी ने बंगलुरू टेस्ट में रोहित के टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने के फैसले का बचाव किया

अमर उजाला

Mon, 21 October 2024

Image Credit : Instagram

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था

Image Credit : BCCI

रोहित का यह निर्णय गलत साबित हुआ था और भारत की पहली पारी महज 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी जो उसकी हार का बड़ा कारण रहा

Image Credit : BCCI

भारतीय टीम के पांच बल्लेबाज पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे जिसमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शामिल थे

Image Credit : twitter

रोहित के इस फैसले का हालांकि, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने समर्थन किया है और अपनी गलती मानना के लिए कप्तान की सराहना की है

Image Credit : Instagram

शमी ने कहा, अगर आप गलती स्वीकार कर रहे हैं तो यह बड़ी बात है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह रोहित की गलती थी। वह भी इंसान हैं और किसी से भी गलती हो सकती है। उन्होंने जिम्मेदारी ली और यह बड़ी बात है

Image Credit : Instagram

न्यूजीलैंड ने भारत को पहले टेस्ट में आठ विकेट से हराया था जो भारतीय जमीन पर उसकी 36 वर्षों में पहली टेस्ट जीत है

Image Credit : PTI

दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा, मात्र 80 सेकेंड में सफर खत्म

Freepik
Read Now