अमर उजाला
Wed, 20 September 2023
बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में सिराज को आठ स्थान का फायदा हुआ। वह नौवें स्थान से सीधे पहले स्थान पर पहुंच गए
सिराज को एशिया कप फाइनल में घातक गेंदबाजी से फायदा हुआ। उन्होंने फाइनल में 21 रन देकर छह विकेट झटके थे
एशिया कप में इस गेंदबाज ने कुल 10 विकेट लिए। यह दूसरी बार है जब सिराज नंबर वन बॉलर बने हैं
इससे पहले मार्च 2023 में भी वह इस स्थान पर पहुंच चुके हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड नंबर वन बॉलर थे
सिराज ने उन्हें हटा दिया। इसके अलावा उन्होंने ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान और मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों को भी पीछे छोड़ा
विश्व कप से पहले बागेश्वर धाम पहुंचे कुलदीप यादव