अमर उजाला
Thu, 14 March 2024
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सर्जरी के बाद लंदन से भारत वापस लौट आए हैं
इस बात की जानकारी 33 वर्षीय गेंदबाज ने सोशल मीडिया के जरिए दी
शमी ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए भावुक पोस्ट साझा किया
इसमें उन्होंने लिखा, "सर्जरी के बाद भारत वापस आकर आभारी हूं। मजबूत महसूस कर रहा हूं और इस अगले अध्याय को अपनाने के लिए तैयार हूं। आपके समर्थन और प्यार के लिए सभी को धन्यवाद"
इससे पहले बुधवार को उन्होंने एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी एड़ी की चोट में अब सुधार है और टांके खुल गए हैं
आईपीएल 2024 में तेज गेंदबाज खेलते नजर नहीं आएंगे, बीसीसीआई ने हाल ही में उन्हें इससे बाहर किया था
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सैंडविच में से एक है मुंबई की ये फेमस डिश