अमर उजाला
Sat, 13 January 2024
शमी के घर में दोहरी खुशी आई है। जहां एक तरफ उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, दूसरी तरफ उनके छोटे भाई मोहम्मद कैफ ने रणजी में शानदार प्रदर्शन किया है
कैफ फिलहाल बंगाल की टीम से अपना दूसरा फर्स्ट क्लास मैच अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेल रहे हैं। इस मैच में उन्होंने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया
12 जनवरी को कानपुर में बंगाल और यूपी के बीच खेले गए मुकाबले में कैफ ने घातक तेज गेंदबाजी करते हुए 5.5 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट झटके
नतीजा यह हुआ कि यूपी की टीम 60 रन पर सिमट गई। शमी ने इस दौरान इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है और उन्होंने भाई की गेंदबाजी की तारीफ की है।
इतना ही बंगाल की पहली पारी 188 रन पर सिमटी, जिसमें कैफ ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। उन्होंने 79 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए
27 साल के कैफ मुख्यतौर से तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने बंगाल के लिए इससे पहले नौ लिस्ट ए मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 12 विकेट हैं और 23 रन बनाए हैं
पति जडेजा के साथ मां आशापुरा के दर्शन के लिए पहुंचीं रिवाबा