अमर उजाला
Fri, 24 May 2024
भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का मानना है कि फॉर्म, फिटनेस और आसानी से बड़े शॉट खेलने की क्षमता को देखते हुए महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल का अगला सत्र नहीं खेलना चाहिए
अटकलें लगाई जा रही हैं कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को पांच आईपीएल खिताब दिलाने वाले धोनी अपना आखिरी आईपीएल खेल चुके हैं
पिछले साल घुटने की चोट के लिए सर्जरी करवाने वाले सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी ने इस सत्र में 73 गेंदों में 220.55 के स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए। उन्होंने विकेटकीपर के रूप में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया
कैफ को लगता है कि धोनी के पास खेलने के लिए काफी कुछ बचा है। उन्होंने कहा- व्यक्तिगत रूप से, मुझे नहीं लगता कि वह करियर खत्म कर चुके हैं
कैफ ने कहा- आरसीबी के खिलाफ वह मैच नहीं जिता सके। आखिरी ओवर में छक्का मारने के बाद वह आउट हो गए
कैफ ने कहा- आप उनकी बॉडी लैंग्वेज देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि सीएसके के लिए मैच नहीं जीत पाने से वह काफी निराश लग रहे थे
कैफ ने कहा- धोनी फिट हैं और रन बना रहे हैं और छक्के लगा रहे हैं। उन्हें खेलना बंद करने का कोई कारण नहीं है
कैफ ने कहा- यह पूरी तरह धोनी पर निर्भर करता है। हम धोनी के बारे में यह नहीं कह सकते कि उनकी योजना क्या है
UAE द्वारा 5 साल के लिए बैन हो चुका यह खिलाड़ी पाकिस्तान से खेलेगा टी20 विश्व कप