धोनी को आईपीएल में आगे भी खेलते देखना चाहते हैं कैफ, कही यह बात

अमर उजाला

Fri, 24 May 2024

Image Credit : IPL/BCCI

भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का मानना है कि फॉर्म, फिटनेस और आसानी से बड़े शॉट खेलने की क्षमता को देखते हुए महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल का अगला सत्र नहीं खेलना चाहिए

Image Credit : IPL/BCCI

अटकलें लगाई जा रही हैं कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को पांच आईपीएल खिताब दिलाने वाले धोनी अपना आखिरी आईपीएल खेल चुके हैं

Image Credit : IPL/BCCI/PTI

पिछले साल घुटने की चोट के लिए सर्जरी करवाने वाले सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी ने इस सत्र में 73 गेंदों में 220.55 के स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए। उन्होंने विकेटकीपर के रूप में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया

Image Credit : IPL/BCCI

कैफ को लगता है कि धोनी के पास खेलने के लिए काफी कुछ बचा है। उन्होंने कहा- व्यक्तिगत रूप से, मुझे नहीं लगता कि वह करियर खत्म कर चुके हैं

Image Credit : IPL/BCCI

कैफ ने कहा- आरसीबी के खिलाफ वह मैच नहीं जिता सके। आखिरी ओवर में छक्का मारने के बाद वह आउट हो गए

Image Credit : IPL/BCCI/ICC/PTI

कैफ ने कहा- आप उनकी बॉडी लैंग्वेज देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि सीएसके के लिए मैच नहीं जीत पाने से वह काफी निराश लग रहे थे

Image Credit : IPL

कैफ ने कहा- धोनी फिट हैं और रन बना रहे हैं और छक्के लगा रहे हैं। उन्हें खेलना बंद करने का कोई कारण नहीं है

Image Credit : IPL/BCCI

कैफ ने कहा- यह पूरी तरह धोनी पर निर्भर करता है। हम धोनी के बारे में यह नहीं कह सकते कि उनकी योजना क्या है

Image Credit : IPL/BCCI

UAE द्वारा 5 साल के लिए बैन हो चुका यह खिलाड़ी पाकिस्तान से खेलेगा टी20 विश्व कप

PCB/PSL
Read Now