अमर उजाला
Sun, 6 October 2024
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल उस पुराने नियम को वापस ले आया है जो फ्रेंचाइजी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले या लंबे समय से नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को 'अनकैप्ड' के रूप में रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति देता था।
इस नियम से सभी 10 फ्रेंचाइजी को फायदा हुआ है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि यह नियम खासतौर पर महान एमएस धोनी के लिए बदला गया।
चेन्नई सुपर किंग्स अब धोनी को चार करोड़ रुपये की छोटी कीमत पर एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बनाए रखना चाहती है। हालांकि सीएसके ने दावा किया कि उन्होंने अभी तक इस मामले पर धोनी के साथ कोई चर्चा नहीं की है
भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को इसमें कोई संदेह नहीं है कि आईपीएल के नियमों को सिर्फ इसलिए बदला गया क्योंकि आयोजक चाहते थे कि धोनी खेलना जारी रखें।
कैफ ने कहा, 'आपको एमएस धोनी को फिर से देखने का मौका मिलेगा। वह फिट हैं और 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं
कैफ ने कहा, 'यही कारण है कि मेरा मानना है कि जब तक वह खेलना चाहेंगे, नियम बदलते रहेंगे। अगर वह आईपीएल में खेलना चाहते हैं, तो वह खेलेंगे। वह इतने बड़े खिलाड़ी हैं, इतने बड़े मैच विजेता हैं और सीएसके के लीडर हैं।'
उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि नियम सही तरीके से बदले गए हैं। मेरा मानना है कि अगर वह फिट हैं और अच्छा खेल रहे हैं, तो नियम क्यों नहीं बदला जाए और उन्हें खेलने दें।
कैफ ने कहा, 'हर कोई जानता है कि धोनी साहब के लिए नियम बदल दिए गए हैं, और क्यों नहीं, आप धोनी जैसे खिलाड़ी के लिए नियम बदलना चाहेंगे।'
धोनी ने संकेत दिया था कि आईपीएल में एक खिलाड़ी के रूप में उनका जारी रहना लीग के रिटेंशन नियमों पर निर्भर करेगा। हालांकि, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज को इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करना बाकी है।
IPL 2025: इन छह खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी ने कभी नहीं किया रिलीज, देखें लिस्ट