अमर उजाला
Sun, 19 March 2023
एशिया लायंस से हारकर लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया महाराजा का सफर खत्म हो गया
इंडिया महाराजा टीम की कप्तानी गौतम गंभीर और एशिया लायंस की कप्तानी शाहिद अफरीदी कर रहे थे
इस मैच में भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने दो बेहतरीन कैच लपके, 42 वर्ष की उम्र में उनकी फील्डिंग देखने लायक थी
This browser does not support the video element.
कैफ अपने दिनों में दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर माने जाते थे, शनिवार को अपनी फील्डिंग से उन्होंने वैसा ही कुछ नजारा पेश किया
पहला कैच कैफ ने नौवें ओवर में प्रज्ञान ओझा की गेंद पर उपुल थरंगा का लपका, कैफ ने डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा
This browser does not support the video element.
इसके बाद 20वें ओवर में बिन्नी की गेंद पर कैफ ने बाउंड्री पर डाइव लगाते हुए एक और शानदार कैच लपका
इन दोनों कैच का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, लेकिन कैफ इंडिया को जीत नहीं दिला सके
एशिया लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 191 रन बनाए थे, जवाब में इंडिया महाराजा की टीम 106 रन पर सिमट गई
वनडे में भारत का सबसे कम स्कोर Vs ऑस्ट्रेलिया