'कोहली स्वार्थी हैं', अपने बेतुके बयान पर कायम हफीज, भारतीय फैंस पर भी की टिप्पणी

अमर उजाला

Thu, 20 June 2024

Image Credit : Indian Cricket Team/ICC/Hafeez Instagram

भारत में वनडे विश्व कप 2023 के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को 'स्वार्थी' कहा था

Image Credit : Indian Cricket Team/ICC/Hafeez Instagram

विराट ने टूर्नामेंट के दौरान वनडे में 49वां शतक बनाया था। कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद प्रारूप में 49 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे

Image Credit : Hafeez/Indian Cricket Team Instagram

इस पारी के बाद हफीज ने कोहली को 'स्वार्थी' करार दिया, जिससे फैंस और विशेषज्ञों के बीच हलचल मच गई थी। तब हफीज ने कहा था, 'विराट कोहली ने बल्लेबाजी के दौरान स्वार्थ दिखाया

Image Credit : Hafeez/Indian Cricket Team Instagram

हफीज ने कहा- टीम की जरूरतों को प्राथमिकता देने के बजाय कोहली का ध्यान अपने ही शतक तक पहुंचने पर था।

Image Credit : Hafeez/Indian Cricket Team Instagram

पाकिस्तान के इस पूर्व ऑलराउंडर ने अब क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट में अपने इस बयान का समर्थन किया है। इस पॉडकास्ट को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन होस्ट करते हैं

Image Credit : Hafeez/Indian Cricket Team Instagram

हफीज ने इस दौरान स्पष्ट किया कि मैच में विराट का नपा-तुला रवैया एक टीम के तौर पर नहीं था। हफीज ने कहा- मुझे लगता है कि मैं उस समय सही था

Image Credit : Hafeez/Indian Cricket Team Instagram

हफीज ने कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन बल्लेबाजी कर रहा है। आपको हमेशा जीत के लिए खेलने का जज्बा दिखाना चाहिए। अगर कोई खिलाड़ी 90s में संयम दिखा रहा है, तो मुझे यह सही नहीं लगता

Image Credit : Hafeez/Indian Cricket Team Instagram
हफीज ने कहा- अगर आप 95 रन पर हैं और शतक जड़ने के लिए पांच से अधिक गेंद लेते हो और बड़े शॉट नहीं लगाते हो तो यह वास्तव में दुखद है
Image Credit : Hafeez/Indian Cricket Team Instagram

उन्होंने कहा, 'अगर आपने शतक के बाद आक्रामक पारी खेलनी शुरू कर दी तो मुझे समझ नहीं आता कि इरादा अचानक क्यों बदल गया। आप 95 पर बड़ी हिट के लिए क्यों नहीं गए

Image Credit : Hafeez Instagram

हफीज ने कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका व्यक्तिगत स्कोर क्या है, आपका इरादा नहीं बदलना चाहिए, एक बड़ी हिट आपकी टीम को फायदा पहुंचाएगी

Image Credit : Hafeez/Indian Cricket Team Instagram

उन्होंने कहा, 'मेरे नजरिये से विराट को उस मैच में शतक तक पहुंचने में काफी समय लगा। आप मैच देख सकते हैं। मेरे लिए पर्सनल माइलस्टोन का कोई स्थान नहीं है

Image Credit : Hafeez/Indian Cricket Team Instagram

हफीज ने कहा- लोग आपके 50, 100 या 5 विकेट हॉल को नहीं देखेंगे यदि उसमें टीम हार जाती है। इस खेल में हर रन मायने रखता है

Image Credit : Hafeez Instagram

This browser does not support the video element.

गिलक्रिस्ट से जब भारतीय प्रशंसकों की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया, 'मुझे इसकी परवाह नहीं है।' कोहली का आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है

Video Credit :

पाकिस्तानी खिलाड़ी USA-दुबई या लंदन से घर लौटें, शहजाद ने PAK टीम फिर साधा निशाना

ICC/Twitter
Read Now