अमर उजाला
Fri, 21 July 2023
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज राष्ट्रीय टीम के मुख्य चयनकर्ता बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं
श्रीलंका के मौजूदा दौरे के समाप्त होने के बाद उन्हें मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया जा सकता है
सूत्रों की मानें तो हफीज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट प्रबंधन समिति के नए चेयरमैन जका अशरफ उन्हें मुख्य चयनकर्ता नियुक्त करना चाहते हैं, यह पद जून से खाली पड़ा है
सूत्र ने कहा, जका ने पूर्व कप्तान राशिद लतीफ और हफीज से मुलाकात की और उनसे मुख्य चयनकर्ता बनने के बारे में बात की
राशिद इस पद पर काबिज होने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन हफीज ने इस पद के लिए अपनी उपलब्धता जाहिर की थी
हफीज ने पिछले साल संन्यास लेने से पहले पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट, 218 वनडे और 119 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले थे
उन्होंने स्पष्ट किया कि वह मुख्य चयनकर्ता के तौर पर काम करने की चुनौती लेना पसंद करेंगे
चोट के कारण तबाह हुआ इन 13 खिलाड़ियों का करियर