अमर उजाला
Wed, 14 August 2024
लंदन स्पिरिट और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के बीच द हंड्रेड का 29वां मुकाबला खेला गया
इस मुकाबले में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
लंदन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में आठ विकेट पर 111 रन बनाए, जवाब में नॉर्दर्न ने 21 रन से मुकाबला जीत लिया
इस मैच में न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर मिचेल सैंटनर ने बेहतरीन कैच लेकर सभी को हैरान कर दिया
यह घटना 11वीं गेंद पर हुई। माइकल पेपर और जेनिंग्स सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे
पेपर ने टॉप्ली की गेंद पर मिड ऑन पर बड़ा शॉट लगाया लेकिन सैंटनर ने गेंद का पीछा किया
सैंटनर ने मिड ऑन से दौड़ लगाते हुए गेंद का पीछा करते हुए डीप मिड ऑन के करीब रहकर डाइव लगाई और कैच लपक लिया
सैंटनर का यह कैच अब सुर्खियों में बना हुआ है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
तीन भारतीय खिलाड़ी जिनका करियर शुरू होते ही खत्म होने की कगार पर पहुंचा, देखें