माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल

अमर उजाला

Thu, 23 January 2025

Image Credit : Twitter

विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 64वें खिलाड़ी बन गए हैं।

Image Credit : Twitter

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को इसकी घोषणा की जबकि बुधवार को इससे संबंधित समारोह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित किया गया था।

Image Credit : Twitter

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक्स पर लिखा, 'ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को बधाई।'

Image Credit : instagram @ Michael Clarke AO

अपने 12 साल के करियर में क्लार्क ने टेस्ट और वनडे में क्रमशः 49.10 और 44.58 की औसत से 8643 और 7981 रन बनाए।

Image Credit : instagram @Michael Clarke AO

क्लार्क ने अपने टेस्ट करियर में 28 शतक लगाए जिनमें सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के खिलाफ के खेली गई 329 रन की पारी भी शामिल है। 

Image Credit : Twitter

वह इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं।

Image Credit : Twitter

पाकिस्तान में मैचों के लिए 17000 सुरक्षाकर्मी, स्नाइपर्स और हवाई निगरानी भी

Twitter
Read Now