अमर उजाला
Tue, 2 April 2024
भारत और लखनऊ सुपर जाएंट्स के नए तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं
मयंक ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चार ओवर में महज 14 रन देकर तीन विकेट झटके जिससे उनकी टीम इस मैच को 28 रन से जीतने में सफल रही
मयंक ने मंगलवार को आरसीबी के खिलाफ मैच में इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
पंजाब के खिलाफ मैच में मयंक ने 155.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। वहीं, बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 156.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंक कर अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया
वह उमरान मलिक के बाद 156 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज हैं। वहीं, ओवरऑल इस लीग में वह ऐसा करने वाले पांचवें गेंदबाज हैं
RCB के खिलाफ शतक से चूके डिकॉक, लेकिन बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड, देखें