अमर उजाला
Fri, 12 April 2024
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का 25वां मुकाबला गुरुवार को खेला गया
इस मैच में आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए
वह एमआई के खिलाफ बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इस दौरान श्रेयस गोपाल ने उन्हें पहली गेंद पर आउट किया
इसी के साथ मैक्सवेल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, वह 17 बार गोल्डन डक का शिकार हुए
इस मामले में वह पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, मैक्सवेल ने इसी के साथ रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक की बराबरी कर ली है
इस सीजन में मैक्सवेल अपने बल्ले से कुछ खास प्रभाव नहीं दिखा पाए, उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 32 रन बनाए हैं। इसके अलावा मैक्सवेल ने मात्र चार विके हासिल किए हैं
टी20 विश्व कप में खेलने को लेकर आया ईशान किशन का बयान