इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने रोहित से की अपील, बोले - मेरे भाई आक्रामकता से खेलो

अमर उजाला

Mon, 16 December 2024

Image Credit : BCCI

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से खास अपील की है

Image Credit : BCCI

हेडन ने रोहित से ब्रिसबेन टेस्ट के चौथे दिन अधिक एनर्जी और आक्रामकता से बल्लेबाजी करने कहा है

Image Credit : twitter

हेड ने कहा, जब मैं रोहित शर्मा के बारे में सोचता हूं तो मुझे फ्री स्कोरिंग बल्लेबाज नजर आता है। वनडे क्रिकेट में उन्होंने किस तरह दोहरे शतक जड़े हैं। मैं चाहता हूं कि वह आक्रमक होकर खेलें। रोहित मेरे भाई अपनी पूरी ऊर्जा और लय के साथ खेलो 

Image Credit : Social Media

भारतीय कप्तान रोहित की फॉर्म पिछले कुछ समय से चिंता की बात बनी हुई है। दूसरे मैच में रोहित ने नौ रन बनाए थे और इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज में सिर्फ 91 रन ही बना सके थे

Image Credit : Screen Grab

खराब फॉर्म के कारण आलोचना के बावजूद हेडन का मानना है कि रोहित के पास अपने आलोचकों को शांत करने का अवसर है और वह साबित कर सकते हैं एक कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर कितने मजबूत हैं

Image Credit : Screen Grab

रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन केएल राहुल के साथ बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। उनकी कोशिश बड़ी पारी खेल कर भारतीय टीम को मुश्किल से उबारने की होगी

Image Credit : Screen Grab

प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन

Amar Ujala
Read Now