भारत vs इंग्लैंड मैनचेस्टर टेस्ट में बने कई रिकॉर्ड्स, यहां देखें पूरी लिस्ट

अमर उजाला

Mon, 28 July 2025

Image Credit : PTI

शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के शतकों की बदौलत भारत ने मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट को ड्रॉ करा लिया। 

Image Credit : PTI

मैनचेस्टर में भारत की पहली पारी में 358 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 669 रन बनाए थे। पंत ने 54 रन बनाए थे। वहीं, यशस्वी ने 58, राहुल ने 46 और सुदर्शन ने 61 रन की पारी खेली थी

Image Credit : PTI

भारत ने अपनी दूसरी पारी 311 रन पिछड़ने के बावजूद दूसरी पारी में जुझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 143 ओवर में चार विकेट पर 425 रन बनाए। 

Image Credit : PTI

टीम ने बिना कोई रन बनाए दो विकेट गंवाने के बावजूद कप्तान गिल की अगुवाई में शानदार बल्लेबाजी की। गिल ने 103 रन बनाए।

Image Credit : PTI

गिल ने राहुल (90 ) के साथ 188 रन की साझेदारी से मैच में भारत की वापसी कराई जिसके बाद जडेजा (107 नाबाद) और सुंदर (101 नाबाद) ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को सफलता से दूर रखा।

Image Credit : PTI

बेन स्टोक्स पहले इंग्लैंड कप्तान बने हैं जिन्होंने एक टेस्ट सीरीज में 300+ रन बनाए और 15+ विकेट भी लिए। पिछले 40 वर्षों में यह डबल (300+ रन, 15+ विकेट) सिर्फ एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने किया था (एशेज में)।

Image Credit : PTI

बैजबॉल युग में इस टेस्ट से पहले इंग्लैंड का अब तक का एकमात्र ड्रॉ टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में ही हुआ था। एशेज 2023 का चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा था।

Image Credit : PTI

ओल्ड ट्रैफर्ड में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने वाली कोई भी टीम आज तक टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम तीन मैच हारी है और नौ ड्रॉ रहे हैं।

Image Credit : PTI

पहली पारी में 300+ रन की बढ़त देने के बाद भारत ने
टेस्ट बचाने के लिए सिर्फ दो बार तीसरी पारी में इससे ज्यादा ओवर खेले

स्कोर ओवर विरोधी स्थान वर्ष
476/4 180 न्यूज़ीलैंड नेपियर 2009
318/4 148 इंग्लैंड लॉर्ड्स 1979

Image Credit : PTI

यह पहली बार हुआ है जब भारत की ओर से तीसरी या चौथी पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतक बनाए। पहली बार ऐसा हुआ है कि चार भारतीय बल्लेबाजों ने एक टेस्ट सीरीज में 400+ रन बनाए। इनमें शुभमन गिल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा शामिल हैं

Image Credit : PTI

वॉशिंगटन सुंदर ने इस सीरीज में भारत के लिए 11वां शतक लगाया, जो भारत के लिए किसी भी टेस्ट सीरीज में संयुक्त रूप से सर्वाधिक है। इससे पहले 1978/79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी 11 शतक लगे थे।

Image Credit : PTI

टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा
प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

 

खिलाड़ी POTM अवॉर्ड्स
जो रूट 13
इयान बॉथम 12
बेन स्टोक्स 12
केविन पीटरसन 10
स्टुअर्ट ब्रॉड 10

Image Credit : PTI

एक टेस्ट सीरीज में
सबसे ज्यादा 350+ स्कोर

 

टीम-खिलाफ और सीरीज स्थान 350+ स्कोर की संख्या
भारत vs इंग्लैंड, 2025 (विदेश) 7*
ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, 1920/21 (घरेलू) 6
ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, 1948 (विदेश) 6
ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, 1989 (विदेश) 6

Image Credit : PTI

तस्वीर में छिपी है एक बत्तख, जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं

Adobe Stock
Read Now