अमर उजाला
Fri, 25 April 2025
चेन्नई सुपर किंग्स (कप्तान) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को हो रहे मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली
धोनी का यह 400वां टी20 मुकाबला है और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले ओवरऑल 25वें खिलाड़ी हैं
धोनी 400 टी20 मुकाबला खेलने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और विराट कोहली इस प्रारूप में 400 मैच खेलने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं
सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले खेलने वाले भारतीय का रिकॉर्ड रोहित के नाम है जिन्होंने अबतक 456 टी20 मैच खेले हैं
इस मामले में दूसरे स्थान पर कार्तिक हैं जिन्होंने 412 मैच और तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 407 मैच खेले हैं। अब इस सूची में धोनी का भी नाम जुड़ गया है
सीएसके और हैदराबाद के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2025 का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जा रहा है जिसमें सनराइजर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है
आईपीएल 2025 में हेजलवुड का जोश है हाई, आंकड़े देते हैं गवाही