अमर उजाला
Thu, 5 September 2024
केशव महाराज के साथ दुनिथ वेलालागे और जेडेन सील्स को गुरुवार को आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिये नामित किया गया है।
श्रीलंका के हरफनमौला वेलालागे ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में प्रभावित किया था।
वेलालागे ने 108 रन बनाए और सात विकेट लिए थे जिससे श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को हराया
उन्होंने पहले वनडे में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 67 रन की पारी खेलने के साथ रोहित शर्मा और शुभमन गिल के विकेट भी लिए
बाएं हाथ के स्पिनर महाराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीतने में सूत्रधार की भूमिका निभाई ।उन्होंने दो मैचों में 13 विकेट लिए
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज सील्स ने दूसरे टेस्ट में नौ विकेट समेत कुल 12 विकेट चटकाए
रवींद्र जडेजा ने भाजपा की सदस्यता ली, तस्वीर वायरल