अमर उजाला
Wed, 14 February 2024
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शामार जोसेफ को आईसीसी ने जनवरी महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दिया है
शामार जोसेफ यह पुरस्कार जीतने वाले वेस्टइंडीज के पहले पुरुष क्रिकेटर बन गए
जोसेफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी
जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए अपनी पहली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का शानदार आगाज किया था
जोसेफ ने अपने पहले टेस्ट में स्मिथ के अलावा मार्नश लाबुशाने और कैमरून ग्रीन सहित पांच विकेट चटकाए थे
इस दौरे के दूसरे और आखिरी टेस्ट में उनका प्रदर्शन काफी अहम साबित हुआ
216 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए जोसेफ ने 68 रन पर सात विकेट झटक कर टीम को आठ रन की यादगार जीत दिलाई थी
शामार जोसेफ को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए मार्क वुड की जगह टीम में रखा है
जब लें कार की टेस्ट ड्राइव, तो रखें इन बातों का ध्यान